BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 4:12 pm
KHABAR : एमपी माइनिंग कॉरपोरेशन पर 150 करोड़ का संकट, निवेश करने वाली 12 कंपनियां सुप्रीम कोर्ट का खटखटाएंगी दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश माइनिंग कार्पाेरेशन की मुसीबत बढ़ने वाली हैं। अनुबंध समाप्त होने के बाद भी 12 कंपनियों का 150 करोड़ रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट न लौटाने और अतिरिक्त राशि की मांग को लेकर विवाद गहरा गया है। अब ये कंपनियां सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं।


दरअसल माइनिंग कॉरपोरेशन ने अनुबंध की समयावधि समाप्त होने के बावजूद कंपनियों का 150 करोड़ का सिक्योरिटी डिपॉजिट रोक रखा है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के अलावा अलग से राशि जमा करने का डिमांड नोट जारी किया था। कंपनियों ने इस मांग को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां कोर्ट ने माइनिंग कॉरपोरेशन के डिमांड नोट को कैंसिल कर दिया।


ऐसे में अब 12 प्रभावित कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में न्याय की गुहार लगाने का फैसला किया है। कंपनियों का आरोप है कि माइनिंग कॉरपोरेशन का रवैया अनुचित और अवैध है। यदि सुप्रीम कोर्ट ने कंपनियों के पक्ष में फैसला दिया, तो माइनिंग कॉरपोरेशन पर बड़ा वित्तीय बोझ आ सकता है। साथ ही, इससे कॉरपोरेशन की साख और कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE