BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 4:45 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस का अतीत है जिसने भी उसका साथ लिया, उसे डूबा कर ही छोड़ा, मथुरा की तरह एमपी में बनेंगे कृष्ण तीर्थ स्थल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने दिल्ली चुनाव पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खींचतान पर बड़ा बयान दिया है। कहा कि- कांग्रेस का अतीत है जिसने भी कांग्रेस का साथ लिया कांग्रेस ने उसे डूबा कर ही छोड़ा हैं। आम आदमी पार्टी की स्थिति और बुरी होने वाली है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का साथ लिया हैं। लोकसभा चुनाव के समय से हम बोल रहे थे। आप पार्टी और कांग्रेस जनता को मूर्ख बना रही हैं। कांग्रेस आप को छोड़कर भाग रही है और आप पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगा रही हैं। भाजपा गठबंधन के चक्कर पर न उस वक्त पड़ी न अब।


26 जनवरी को एमपी के महू से शुरू होने वाली राहुल गांधी की संविधान यात्रा पर बोले- बाबा साहब के अपमान के राहुल गांधी अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कहे वो माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करें। जीतू पटवारी को बोलना चाहिए राहुल जी माफ कर दो। बाबा साहब का सम्मान भाजपा ने किया कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया है। नेहरू जी ने बाबा साहब को चुनाव हराने का काम किया। बाबा साहब को कदम कदम पर लज्जित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया हैं। कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए उसके बाद संविधान यात्रा निकाले। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नाराजगी पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस का काम है अपने बुजुर्गों का अपमान करना।


उज्जैन, अमझेरा और जानपांव में कृष्णलोक बनेगा
दोनों वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से कह रहे है तो कांग्रेस को विचार करना चाहिए। कांग्रेस का चरित्र हैं अपने बुजुर्गों की इज्जत नहीं करना। सीताराम केसरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के वक्त धोती खोलने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया हैं। मनमोहन सिंह के कैबिनेट के कागज छीनकर फाड़ने का काम राहुल गांधी ने किया है। राहुल अपने पार्टी के किए गलतियों के लिए पहले माफी मांगे फिर यात्रा निकाले। सीएम मोहन ने कहा कि- प्रदेश में जहां जहां कृष्ण के कदम पड़े उसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे। महाकाल लोक की तरह उज्जैन, अमझेरा और जानपांव में कृष्णलोक बनेगा। मथुरा की तरह मध्यप्रदेश में कृष्ण तीर्थ स्थल बनाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE