BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 5:24 pm
KHABAR : एनएसयूआई ने कॉलेज गेट पर ताला लगाने का विरोध, महाविद्यालय में अनियमितताएं एबीवीपी ने भी सौंपा ज्ञापन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। भोपाल चौराहा स्थित केपी कॉलेज में पिछले दो माह से मुख्य गेट पर कॉलेज प्रशासन द्वारा ताला लगाया जा रहा है। जिसके विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर आधा घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और गेट पर लगे ताले को तोड़ दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि पिछले दो माह से मुख्य गेट पर कॉलेज प्रशासन ताला लगा रहा है। जिसके कारण कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय को लेकर हम पहले कई बार प्राचार्य को अवगत करा चुके हैं।साथ ही पिछले कुछ दिनों से लगातार महाविद्यालय में अनियमितताएं हो रही है जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा केपी कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होने के बाद भी महाविद्यालय में इसका सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा। परिसर में स्वच्छता भी ठीक नहीं है। असामाजिक तत्व महाविद्यालय में बने शौचालय को बार-बार तोड़ रहे है। महाविद्यालय के मुख्य गेट को प्रतिदिन खोला जाए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा इन समास्याओं का तुरंत निराकरण करने की मांग की है।मामले में केपी कॉलेज प्राचार्य एसपीएस राणा ने बताया कि बाहर के विद्यार्थी यहां आकर माहौल खराब करते है। साथ ही कॉलेज में परिक्षाएं चल रही है। हम गेट पर ताले इसलिए लगाकर रखते है कि पीछे की ओर लगे अन्य दूसरे एक गेट से ही विद्यार्थियों की एंट्री हो सके। कॉलेज का माहौल खराब करने पर मैं जिला प्रशासन को आवेदन दूंगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE