नीमच। आज वीरेंद्र कुमार सखलेचा मेडिकल कालेज में स्प्रिंगवुड स्कूल के विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। डीन डॉ अरविंद घनघोरिया द्वारा बच्चों को अच्छा इंसान एवं मेहनत करने, नशा न करने एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया इसमें डॉ निशांत गुप्ता एवं डॉ चेतन कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज प्रांगण में विधार्थी द्वारा 20 से ऊपर पौधे रोपित किए गए। इसमें मुख्य रूप से डॉ आदित्य बेरड़, डॉ चेतन कुमार शर्मा, डॉ निशांत गुप्ता एवम अन्य डॉक्टर्स स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे, ये जानकारी मेडिकल कालेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ निशांत गुप्ता एवं डॉ चेतन कुमार शर्मा ने दी।