BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 10:16 am
BIG NEWS : नेताओं में बंट गए बीजेपी जिला अध्यक्ष, 62 में से 47 पर हुए चुनाव, 16 चेहरे रिपीट, 31 नए चेहरों को मौका, 4 महिलाएं भी बनीं अध्यक्ष, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद सूची देखने में जिलाध्यक्ष नेताओं में बंट गए है। प्रदेश के 62 में से अब तक 47 जिला अध्यक्षों के चुनाव हुए हैं इनमें 16 चेहरे रिपीट हुए और 31 नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पहली बार चार महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रों के नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवाया है। इस लिहाज से गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की चली है।


जबलपुर, दमोह में मंत्री प्रहलाद पटेल के समर्थक जिलाध्यक्ष बने है। विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मउगंज में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की चली हैं। इसी तरह सागर शहर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर ग्रामीण गोपाल भार्गव की चली है। मुरैना, श्योपुर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सहमति रही है। उनके मन पसंद के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया गया है। ग्वालियर शहर सहित बुंदेलखंड में वीडी शर्मा के समर्थकों को स्थान मिला। जिला अध्यक्षों की सूची में ओबीसी वर्ग के 16 जिलाध्यक्ष, ब्राहमण- 12, वैश्य- 6, क्षत्रिय- 5, दलित- 4, आदिवासी- 4 शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE