BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 10:42 am
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के करीबी राजेश दीक्षित को मिली कमान, भारतीय जनता पार्टी ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान राजेश दीक्षित को सौंप दी है। दीक्षित डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विश्वसनीय सहयोगी माने जाते हैं और उनकी नियुक्ति पर देवड़ा ने भी अपनी सहमति प्रदान की थी।

2008-2014 में बने मंडल अध्यक्ष-
मल्हारगढ़ के शनि चौक निवासी 55 वर्षीय राजेश दीक्षित की राजनीतिक यात्रा काफी रोचक रही है। बी.ए. तक शिक्षित दीक्षित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर 2004 में मल्हारगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने 2008 और 2014 में बीजेपी के मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा की।

जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे-
2019 में वे जिला पंचायत सदस्य चुने गए और वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता पंडित मोहनलाल दीक्षित हैं। राजेश दीक्षित के जिलाध्यक्ष बनने से मंदसौर में पार्टी संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE