BREAKING NEWS
दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 1:21 pm
BIG REPORT : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का गरोठ दौरा, एमपी की डॉ. मोहन यादव सरकार पर साधा निशाना, बोले- अभी तक पूरे नहीं किए चुनावी वादे, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को गरोठ विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। शाम 6 बजे आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पटवारी ने मौजूदा मोहन यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं किया है।
पटवारी ने सरकार से सवाल किया कि बहनों को 3000 रुपए देने, गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल और धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने और 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने के वादे का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे होने के नाते वे इन मुद्दों को लेकर लड़ाई जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, सुभाष कुमार सोजतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, तराना विधायक महेश मालवीय, महिदपुर विधायक दिनेश बोस, बाबूलाल घोड़ा, तूफान सिंह सिसोदिया, त्रिलोक पाटीदार और किशन सिंह पावटी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सौरभ शर्मा पर सरकार को घेरा
पटवारी ने कहा कि हमें गुटबाजी छोड़ एक दूसरे का साथ देना है। हमें पंजे के निशान के तले काम करना है। मंदसौर जिले में सिर्फ एक सीट हमारे पास है तो हमें सुधार करने की आवश्यकता है। पार्टी की ताकत अकेले नेता में नहीं होती, पार्टी के हर कार्यकर्ता में होती है, जिसे हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है।
संगठन स्तर पर 30 घरों पर मोहल्ला समिति बनेगी। ग्राम पंचायत के चुनाव पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के आधार पर होंगे, जिससे कांग्रेस की विचारधारा एक मंच पर आएगी। यह व्यवस्था मार्च से मूर्ति रूप लेना शुरू करेगी।
तहसील की बात करें तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं को एकत्रित करो और उनसे पूछो कि नामांकन के कितने रुपए लगे हैं तो वह आपको सच्चाई बताएगा बिना पैसे लेनदेन के उनके कार्यकर्ताओं के भी काम नहीं हो रहे हैं। यह सारा पैसा इकट्ठा करके एसडीएम को देंगे और वह पैसा मंत्रियों को देंगे, उस पैसे से सोना खरीदेंगे और वह सोना इनोवा गाड़ी में मिलेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 10 करोड़ रुपए भी पकड़े हैं, ऐसा इनका रामराज्य है। सोना इतना कि मध्य प्रदेश की सारी लाड़ली बहनों के सोने के कुंडल बना तो बन जाएंगे। एजेंसियां सौरभ शर्मा को कहीं भगा दिया, उसकी हत्या हो सकती है। जो डायरी मिली है, उसमें सभी का जिक्र है। लेकिन जांच एजेंसी उसका खुलासा नहीं कर रही है, ऐसा इनका राम राज्य है।

जयवर्धन को मिली जिले की कमान
इस मौके पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि 27 जनवरी को बड़ा आयोजन महू में किया जा रहा है, जिसमें आप सभी लोगों को आना है। ग्राम और पंचायत स्तर, मोहल्ला स्तर की व्यवस्थाएं कांग्रेस पार्टी में की जा रही है मुझे जिले की कमान मिली है। मैं आपको कांग्रेस की आगे की रणनीति के बारे में चर्चा कर बताऊंगा।
सुभाष सोजतिया ने विधानसभा में भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि यहां दो विधायक हैं। एक वर्तमान और दूसरा पूर्व, यहां दोनों को कमीशन चाहिए। प्रदेश में तो भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन यहां डबल भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां की कानून व्यवस्थाएं पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं। मैं हर एक कार्यकर्ता की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर हूं।
40 साल से मैं इस क्षेत्र में राजनीति कर रहा हूं और जो प्यार सम्मान मुझे यहां के लोगों ने दिया है उसका ऋण में जिंदगी भर नहीं उतर सकता। मैं कार्यकर्ता की लड़ाई में सम्मिलित रहूंगा और गरोठ में दो ब्लॉक और बढ़ाए जाएं। यह मांग सुभाष कुमार सोजतिया ने मंच पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से की।
मंच से मंदसौर विधायक विपिन जैन, महिदपुर विधायक दिनेश बोस, तराना विधायक महेश मालवीय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोजन के बाद 7.30 बजे गरोठ से जीतू पटवारी सुवासरा विधानसभा के लिए निकल गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE