नीमच। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को बंगला नंबर 38 में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा समारोहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर सभापति धर्मेश पुरोहित सहित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल मंडल की अगुवाई में नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल का भाजपाईयों द्वारा आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने से ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में वंदना खंडेलवाल का निर्वाचन यह बताता है कि हमारे संगठन में मातृशक्ति की श्रृंखला बढ़ रही है। वंदना खंडेलवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन की अहम बातें जानने को मिली। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, महेंद्र भटनागर, मोहन सिंह राणावत, दारा सिंह यादव, सुखलाल पंवार आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल पाराशर ने किया और आभार विवेक खंडेलवाल ने जताया।