BREAKING NEWS
सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 11:58 am
BIG NEWS : पिकअप में विभिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब की 215 पेटी जब्त, एस्कोर्ट करती बोलेरो व परिवहन में पिकअप वाहन जब्त, शराब तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान शराब तस्करी के लिए एस्कोर्ट करतें हुए एक बोलरो व अवैध शराब से भरी पिकअप वाहन में अग्रेजी शराब की विभिन्न ब्राण्ड की कुल 215 पेटिया जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व शराब तस्करी की धरपकड हेतू एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ़ निरंजन प्रताप सिंह पुलिस निरीक्षक सदर थाना के एएसआई मुरलीदास, हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. बलवत सिंह, डुंगर सिह, विनोद कुमार व भजन लाल की टीम द्वारा नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान शराब तस्करी के लिए एस्कोर्ट करतें हुवे एक बोलरो व अवैध शराब से भरी पिकअप वाहन को तलाशी के लिए रोक गया। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अग्रेजी शराब की विभिन्न ब्राण्ड रॉसल ग्रीन, ऑफिसर चोईस, किगंफिशर बीयर व शराब की कुल 215 पेटिया जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। अवैध शराब की तस्करी में टोंक जिले के राजकोट थाना दुणी निवासी जुगलाल पुत्र गंगाराम मीणा व टोंक जिले के सीतापुरा थाना दुणी निवासी 34 वर्षीय देवलाल पुत्र बागुता कीर को गिरफ्तार कर अवैध शराब के संबंध में अनुसधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE