मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा महिलाओ के लिए कपड़ा सिलाई का प्रशिक्षण बैच 10 फरवरी 2025 सोमवार से शुरू होगा। प्रशिक्षण इच्छुक प्रत्याशी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। जिससे उनका स्थान सुरक्षित हो जाए अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर आवे कल ही रजिस्ट्रेशन करवा लेवे। इसका लाभ उठा सकें। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सर्किट हाउस से पहले, नई आबादी थाने के पास मंदसौर।