BREAKING NEWS
NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 2:36 pm
BIG NEWS : सौरभ के जवाबों के पर शरद-चेतन से हो रही पूछताछ, ईडी की तीसरे दिन भी पूछताछ जार, तीनों को आमने-सामने बैठाकर भी कर रहे सवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम लगातार तीसरे दिन भोपाल की केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में कैद आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से पूछताछ कर रही है। इस दौरान सौरभ से प्राप्त जानकारी के आधार पर जेल में ही अलग बैरक में रखे गए शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर को भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है।


ईडी की टीम सौरभ के जवाबों की कड़ियां जोड़कर उसकी काली कमाई के स्रोतों और सहयोगियों की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अब तक की पूछताछ में कुछ नए नाम भी सामने आए हैं।


52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी की जांच जारी
मेंडोरी में एक इनोवा गाड़ी से मिले 11 करोड़ रुपये नकद और 52 किलो सोने के मामले की कड़ियां जोड़ने में ईडी के अधिकारियों को अभी पूरी सफलता नहीं मिली है। हालांकि, पूछताछ के दौरान नए लिंक मिलने से राह आसान हो रही है और काली कमाई में शामिल नए नाम सामने आ रहे हैं।


फिलहाल इस संबंध में अधिकारी कोई आधिकारिक जानकारी साझा करने से बच रहे हैं, लेकिन संभावना है कि जल्द ही कुछ नए लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।


तीसरे दिन भी पूछताछ जारी
लोकायुक्त पुलिस की रिमांड खत्म होने के बाद 17 फरवरी तक के लिए केंद्रीय जेल भेजे गए सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से 5 फरवरी से लगातार तीसरे दिन पूछताछ चल रही है। यह पूछताछ तब तक जारी रहने की उम्मीद है जब तक कि तथ्यों के आधार पर स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकलते।


अलग-अलग और आमने-सामने पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, तीनों से जरूरत के अनुसार कभी अलग-अलग तो कभी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। इसमें सौरभ की कंपनियों में भागीदारी, लेन-देन, नकद लेन-देन और मेंडोरी में इनोवा से मिले 52 किलो सोने व 11 करोड़ रुपये नकद से संबंधित सवाल प्रमुख हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE