BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 4:13 pm
KHABAR : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदगी पर सियासत, बीजेपी ने गंदगी को बताया कचरा जिहाद तो कांग्रेस ने किया पलटवार, कचरा फेंकने पर तीन के खिलाफ एफआईआर, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। अजब मध्य प्रदेश के राजनीति की गजब तस्वीर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदगी पर सियासत शुरू हुई। साफ सुथरी सड़क पर विशेष वर्ग समुदाय के लड़कों ने कचरा फैलाया तो बीजेपी ने इसे बता दिया कचरा जिहाद तो कांग्रेस ने भी बीजेपी पर बड़ा पलटवार करते हुए बयान को बता दिया बयान जिहाद।


स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को तैयारियों में जुटी हुआ हैं। दिन रात महापौर और नगर निगम कमिश्नर से लेकर सफाई मित्र शहर के कोने-कोने की सफाई में जुटे हुए हैं कहीं कोई चूक ना रह जाए स्वच्छता के पैमाने से। आठवीं बार स्वच्छता का सिरमौर बनने के लिए इंदौर में युद्ध स्तर पर साफ सफाई चल रही हैं। सफाई की लेकर सख्ती इतनी की कचरा फेंकने पर दर्ज हो रही है एफआईआर। ऐसा ही एक मामला राजेंद्र नगर क्षेत्र से सामने आया हैं। चोइथराम मंडी के पास सफाई कर्मी सड़क की सफाई कर रहे थे। तभी बाइक से तीन युवक आए और कचरा फेंकर भागने लगे।


लैंड जिहाद के बाद ये कचरा जिहाद
निगम कर्मचारियों ने पकड़कर चालान बनाने की बात कही तो करने लगे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। हाफिज, मतीन और तौफीक नामक युवकों पर निगम अधिकारी की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं। मुस्लिम युवकों के द्वारा गंदगी फैलाने की घटना को लेकर बीजेपी ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा थूक जिहाद, लव जिहाद, लैंड जिहाद के बाद कहीं ये कचरा जिहाद तो नहीं है।


बीजेपी का बयान जिहाद
बीजेपी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा ये बयान नहीं बल्कि बयान जिहाद हैं। स्वच्छता के साथ कोई खिलवाड़ करें तो कार्रवाई होना भी लाजमी है लेकिन इस पर भी बयानबाजी करना बयान जिहाद की श्रेणी में आता हैं। सड़क पर कचरा फेंकने पर दर्ज हुई थ्प्त् के बाद भाजपा और कांग्रेस सामने सामने हैं। गंदगी पर शुरू हुई सियासत प्रदेश में कितना सियासी घमासान मचाएगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन सवाल तो गंभीर हैं हाफिज मतीन और तौफीक जैसे लोग स्वच्छता की छवि में दाग क्यों लगा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE