BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 4:54 pm
BIG NEWS : एमपी की टॉपर छात्रा ने आईआईटी रुड़की में किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पिता बोले- इसके पीछे, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। इटारसी से सटे मेहरागांव की रहने वाली टॉपर छात्रा ने रुड़की में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका अंशु आईआईटी में बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कम नंबर आने की वजह से उसने सुसाइड किया है।


पुलिस ने डायरी, फोन और लैपटॉप किया जब्त
अंशु का शव मंगलवार (4 फरवरी) को उसके गांधी हॉस्टल के कमरे में फांसी से लटका मिला। जैसे ही दोस्तों ने यह नजारा देखा, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। साथ ही कमरे में मिली छात्रा की डायरी, मोबाइल फोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। हालांकि, उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। 


10-12वीं में थी टॉपर
घर वाले बताते हैं कि अंशु पढ़ाई में बेहद अव्वल थी। कक्षा दसवीं में उसके 98 प्रतिशत अंक आए थे। वहीं बारहवीं कक्षा में उसने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
छात्रा अंशु के आत्महत्या करने के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों के आंसू रुके का नाम नहीं ले रहे हैं। पिता मुकेश मलैया ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “इस मामले में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा पुलिस को करना चाहिए। नंबर कम आने की समस्या को लेकर मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। कोई बड़ा कारण है, जिसकी जांच होना चाहिए।”

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE