BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2025, 12:30 pm
BIG REPORT : अब नहीं होगा करोड़ों की बिजली बिल का बकाया, एमपी के सरकारी दफ्तरों में लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, लंबित भुगतान करने निर्देश जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे विभागों में अब करोड़ों के बिजली बिल का बकाया नहीं होगा। सरकारी विभागों को पोस्टपेड मीटर का लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए गए है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है।


एमपी में आम जनता की तरह सरकारी भवनों में भी प्रीपेड बिजली के मीटर लगाए जाएंगे। इसे लेकर वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि ऊर्जा विभाग की अधीनस्थ विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा शासकीय विभागों के सभी स्तर के कार्यालय भवनों में वर्तमान में स्थापित ‘पोस्ट पेड मीटर’ को प्रतिस्थापित कर ‘प्रीपेड स्मार्ट मीटर’ लगाए जा रहे हैं।


आदेश में यह भी कहा गया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में आवश्यकता के आधार पर अग्रिम रिचार्ज की आवश्यकता होगी। यह रिचार्ज बिना बिल के अग्रिम रूप से कराना होगा। इसलिए ऐसे समस्त कार्यालयों में जहां विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रीपेड मीटर स्थापित हो चुके हैं या भविष्य में स्थापित किये जाएंगे उन सभी कार्यालय भवनों के विद्युत देयकों के भुगतान के लिए व्यवस्था निर्धारित की जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE