BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2025, 1:29 pm
KHABAR : सागर में नेता प्रतिपक्ष सिंगार बोले- सरकार विधानसभा सत्र नहीं चलाना चाहती, सीएम विपक्ष के सवालों से घबराते हैं, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बुधवार को सागर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बुंदेलखंड में कानून व्यवस्था और जनता की समस्याओं को लेकर चर्चा की।


इस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सरकार विधानसभा चलाना नहीं चाहती है। सरकार स्वयं डरती है, देश में सबसे कम सत्र मध्यप्रदेश में होते हैं। विधानसभा का बजट सत्र 9 दिन का रखा गया है।


मुझे लगता है कि यह मप्र के इतिहास का सबसे छोटा बजट सत्र है। मुख्यमंत्री विधानसभा में बैठते नहीं हैं। कभी आते हैं तो चले जाते हैं। वह जनता की बातों और विपक्ष के सवालों से घबराते हैं। हमनें लाइव प्रसारण की बात कही तो इसके लिए भी घबराते हैं। यह डरपोक सरकार है। विपक्ष और जनता की बात नहीं सुनना चाहती है। इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन दिया है।


जिले में एसपी काम नहीं कर रहे तो उन्हें मुख्यालय बुलाएं
नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं गृह विभाग के प्रभारी हैं। प्रदेश के हर जिले में घटनाएं हो रही हैं। लेकिन, पुलिस कुछ नहीं कर रही है। अपराध पर अंकुश न लगा सकें ऐसे एसपी को जिले में क्यों बैठा रखे हैं।


यदि वह काम नहीं कर रहे हैं तो ऐसे अधिकारियों को मुख्यालय बुलाएं। साथ ही उन्होंने दुग्ध संघ के सीईओ हेमराज पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह श्रमिकों और पशुपालकों को परेशान कर रहे हैं। उनकी जांच होना चाहिए।


सौरभ शर्मा छोटी मछली
सिंगार ने परिवहन आरक्षक के मामले को लेकर कहा कि सौरभ शर्मा छोटी मछली है। वह किसके लिए काम करता था? उसके साथ कौन लोग जुड़े थे? यह सामने आना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर बात करने से बचते हैं। सौरभ शर्मा के नाम पर करोड़ों रुपए कमाए और जमीनें खरीदी ली गईं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चल रहा है। कई जांच रिपोर्ट सरकार दबाकर बैठी है। लोकायुक्त के जांच प्रतिवेदन लंबित पड़े हैं।


डॉ. गौर को भारत रत्न मिलना चाहिए
नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न मिलना चाहिए। भाजपा दिलाने की बात कहती है। लेकिन अब तक भारत रत्न नहीं दिया गया है। इसके लिए सभी को गैर राजनीतिक रूप से प्रयास करना चाहिए। मैं भी डॉ.गौर को भारत रत्न की मांग को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।


इसके साथ ही उन्होंने राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांध की ऊंचाई बढ़ाने का बोला था। लेकिन यह काम अब तक नहीं हुआ है। भाजपा सरकार घोषणाएं करती है, लेकिन काम नहीं करती।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE