कंजार्डा। मनासा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कंजार्डा में हाल में हुई लाखों की चोरी का पता आज तक पुलिस नहीं लगा सकी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी कंजार्डा के आरामनगर मोहल्ले में एक महिला के कान के टॉप्स ओर लाखों की चोरियां हुई कई खेतों से अफीम के डोडे भी अज्ञात चोर खेत में से चुरा ले गए है चार भुजा मंदिर में भी चोर ने चोरी करने का प्रयास किया जिसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाए किंतु पुलिस उस चोर तक भी नहीं पहुंच सकी। एक वर्ष से अधिक हो गया लेकिन पुलिस किसी भी चोरी का पता नहीं लगा सकी। पूर्व में पदस्थ चौकी प्रभारी को भी लोगो ने क्यू बताए लेकिन पुलिस आज तक पता नहीं लगा सकी। मनासा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कंजार्डा में केवल मादक पदार्थों की देख रेख का जिम्मा पुलिस के पास है कि कौन माल लेकर जा रहा है। मादक पदार्थ को धर पकड़ हेतु नारकोटिक्स पुलिस है उस के बाद भी यह काम पुलिस जो जनता की सुरक्षा सेवा के लिए है वह यह कार्य कर रही है। शासन से मांग है कि कंजार्डा पुलिस चौकी पर पदस्थ रहे सभी पुलिस कर्मियों की जांच की जाए तो चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है। पुलिस अधीक्षक इस ओर ध्यान देकर क्षेत्र में हुई डोडा, अन्य चोरियों का पता लगाया जाए जिससे कि ग्रामीणों का भरोसा पुलिस पर बना रहे।