गरोठ। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुराखेड़ी की बिटिया संगीता पिता गोविंद सिंह का पुनर्विवाह आज संपन्न हुआ। पूरे समाज के लिए यह एक अनुकरणीय कदम है। कुरीतियों से ऊपर उठने और प्रगतिशीलता की तरफ कदम बढ़ाने का परिवार का यह निर्णय सभी को प्रेरणादाई संदेश देगा और समाज के उन लोगों को भी प्रेरणा देगा जिनके घर में काल के कु-प्रहार से कोई बेटी विधवा हो गई है। परिवार ने यह कदम बढ़ाकर पूरे समाज को सकारात्मकता का संदेश दिया है।
अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते बिटिया संगीता पिता गोविंद सिंह को आशीर्वाद प्रदान करते हुए नव युगल के सुखमय भावी जीवन की मंगल कामना की।
मैं इस अवसर पर समाज के सभी लोगों से विनम्रता से अपील करना चाहूंगा कि विधवा बेटियों के पुनर्विवाह के लिए हम सजग़ता से और सक्रियता से आगे आकर कार्य करें।