शाजापुर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं आयुष तकनीकी शिक्षा कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्राम अय्यापुर में बालाजी महाराज मंदिर के प्रवेश द्वार और शासकीय प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री परमार ने बालाजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री परमार ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से ही कांग्रेस के लोग धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वालों को अराजक तत्व कहते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश और धर्म के प्रति कोई निष्ठा नहीं है, जिसका उदाहरण जीतू पटवारी के हालिया बयान से भी स्पष्ट होता है।
दिग्विजय सिंह के प्रयागराज में गंगा स्नान पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि जब पूरी दुनिया के लोग भारत आ रहे हैं, तो भारतीयों को भी मां गंगा की गोद में आनंद का अनुभव करना चाहिए।