BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2025, 3:07 pm
KHABAR : उज्जैन के जीडीसी कॉलेज में बसंत उत्सव, संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति, पं.ललित महंत का किया सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जीडीसी कॉलेज) में बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगीत विभाग की छात्राओं ने विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा अग्रवाल के निर्देशन में राग बसंत की सुमधुर प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।


पं. ललित महंत ने दी विशेष प्रस्तुति
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला गुरु पं. ललित महंत ने अपनी विशेष प्रस्तुति से समां बांध दिया। उन्होंने गणपति परन का बीज मंत्र प्रस्तुत कर बताया कि बीज मंत्र कैसे उत्पन्न होता है और इसका मनुष्य के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ता है। इसके बाद उन्होंने सरस्वती परन, शिव परन और राधाकृष्ण परन की प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।


प्राचार्य ने किया मुख्य अतिथि का सम्मान
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. हेमंत गेहलोत ने कहा कि बसंत ऋतु उल्लास और नई ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने मुख्य अतिथि पं. ललित महंत को शाल, श्रीफल एवं रजत सिक्का भेंट कर सम्मानित किया।


छात्राओं की शानदार सांगीतिक और नृत्य प्रस्तुति
संगीत विभाग की छात्राओं ने श्पिया संग खेलू होरीश् की सामूहिक प्रस्तुति देकर बसंत उत्सव का रंग जमा दिया। इस दौरान तबले पर राजेंद्र करहाड़कर ने संगत की और अनामिका वर्मा ने सहयोग दिया।


इसके अलावा,
आस्था सक्सेना ने सितार पर राग मधुवंती प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
जयति ताम्रकार, स्नेहा धार्वे और सिद्धि गुप्ता ने होली नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक और कला प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने इस सांगीतिक और सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE