BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2025, 3:57 pm
BIG REPORT : सीएम यादव मंत्रियों के साथ वॉच करेंगे हर एक्टिविटी, जीआईएस व्यवस्था- संचालन की हाईलेवल कमेटी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भी मिली जगह, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं और समिट के सुचारू संचालन को लेकर राज्य शासन ने हाईलेवल कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मंत्री, सांसद, विधायक और मुख्य सचिव के साथ अन्य आईएएस अफसरों की टीम शामिल की गई है। यह कमेटी देश विदेश से आने वाले निवेशकों के भोपाल आने जाने, रुकने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और प्रतिनिधियों के काम काज की रिपोर्ट लेगी और समय समय पर आवश्यक निर्देश देगी।


शासन द्वारा बनाई गई कमेटी में सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम, तीन मंत्री, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद, जिला पंचायत भोपाल की अध्यक्ष, भोपाल सांसद, एक विधायक, मुख्य सचिव तथा चार अन्य आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह कमेटी व्यवस्थाओं से संबंधित हर काम की रिपोर्ट लेने और उस पर एक्शन कराने का काम करेगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस कमेटी को बनाए जाने के सीएम मोहन यादव के निर्णय के बाद राज्य शासन ने कमेटी गठन के आदेश जारी किए हैं।


कमेटी में ये होंगे अध्यक्ष और सदस्य
डॉ मोहन यादव सीएम-अध्यक्ष
जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम-सदस्य
राजेंद्र शुक्ल डिप्टी सीएम-सदस्य
वीडी शर्मा सांसद-सदस्य
चौतन्य काश्यप प्रभारी मंत्री भोपाल-सदस्य
विश्वास सारंग मंत्री -सदस्य
कृष्णा गौर मंत्री-सदस्य
आलोक शर्मा सांसद-सदस्य
भगवानदास सबनानी विधायक-सदस्य
मालती राय महापौर-सदस्य
रामकुंवर नारंग सिंह गुर्जर अध्यक्ष जिला पंचायत भोपाल-सदस्य
अनुराग जैन मुख्य सचिव-सदस्य
मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव-सदस्य
राघवेंद्र सिंह प्रमुख सचिव -सदस्य
सुदाम खाड़े सचिव-सदस्य
चंद्रमौलि शुक्ला प्रबंध संचालक-सदस्य
औद्योगिक भ्रमण और पर्यटन स्थलों का आकर्षण बनाएगा समिट को खास


भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025 राज्य की मेहमान नवाजी, सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर बनने जा रही है। देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के लिये भव्य स्वागत, उनके ठहरने की उच्च स्तरीय व्यवस्था, पारंपरिक और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों की उपलब्धता, औद्योगिक भ्रमण और पर्यटन स्थलों का आकर्षण इस समिट को खास बनायेगा। पहली बार मेहमानों के लिए मॉडर्न लग्जरी टेंट्स की विशेष पहल की जा रही है। जिससे निवेशक प्राकृतिक सौंदर्य के बीच मध्यप्रदेश की समृद्ध आतिथ्य परंपरा का अनुभव कर सकें। यह कमेटी इन सब कामों की रिपोर्ट लेगी।


राजधानी में ताज लेक फ्रंट, कोर्टयार्ड बाय मेरियट और रेडिसन सहित अन्य प्रतिष्ठित होटलों में मेहमानों के लिये उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भोपाल की प्राकृतिक सुन्दरता के बीच मेहमानों को 5 सितारा सुविधाओं का अनुभव कराने के लिये 100 से अधिक मॉडर्न लग्जरी टेंट्स तैयार किए जा रहे हैं। मेहमानों को भोपाल और आस-पास के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने की विशेष योजना बनाई गई है।


मेहमानों को भोपाल की रमणीय झीलों, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वन विहार और राज्य की जीवंत जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले ट्राइबल म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास से रू-ब-रू कराने के लिये मंडीदीप और पीथमपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा भी कराया जाएगा, जहां वे राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश के अवसरों से अवगत होंगे।


पारंपरिक और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
मेहमानों के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चुने गये पारंपरिक व्यंजन मेन्यू में शामिल किये गए हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कॉन्टीनेन्टल, चाइनीज और मेडिटरेनियन व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। विश्व प्रसिद्ध शेफस् की टीम इन व्यंजनों की तैयारियों में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE