शाजापुर। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर, सामाजिक सद्भावना महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमे प्रातः 09 बजे टुकराना जोड़ स्थित गुरु रविदास मंदिर पर महाआरती व प्रसादी का वितरण किया गया तत्पश्चात 10 बजे डॉ.बी.आर.अम्बेडकर जिला चिकित्सालय मे अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति संयुक्त एकता महासंघ द्वारा फल वितरण किया गया। शाजापुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह 12 फरवरी को मा राजेश्वरी भवन मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत शिरोमणि के अनुयाई शामिल हुए। संत रविदास के अनुयायियो ने उनकी जयंती को बहुत उत्साह और भक्ति के साथ मनाया। स्वागत भाषण मे अम्बाराम राजोरिया ने कहा गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सामाजिक सद्भावना का आयोजन हुआ जिसमे समाज के सभी लोगो का सम्मान किया।