BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2025, 7:19 pm
KHABAR : पुलिस थाना कुकड़ेश्वर की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। सड़क सुरक्षा को लेकर कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रामपुर कुंडलिया-चचोर रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।


थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की। जिन लोगों के पास वैध लाइसेंस नहीं था या जो हेलमेट नहीं पहने हुए थे, उन पर तत्काल जुर्माना लगाया गया। साथ ही, वाहन चालकों को समझाया गया कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और यह उनकी सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।


टीआई सौरभ शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार इस तरह के अभियान जारी रखेगा। साथ ही, आम जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE