BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2025, 10:26 am
NEWS : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार का सफल आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय सेमीनार दिनांक 11, 12 फरवरी 2025 को ष्उद्यानिकी फसलों की उन्नत कृषि विधियां फल उत्पादन एवं संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीक ष्विषय पर सीताफल उत्कृष्टता केन्द्र, निंबाहेडा रोड, चित्तौडगढ, पर आयोजन किया गया। जिसमें द्वितीय दिवस को नोविना शेखावत कृषि अधिकारी द्वारा सीताफल की उन्नत खेती पर जानकारी दी गई। डॉ. किशनलाल नागा कृषि अनुसंधान अधिकारी (कीट) द्वारा उद्यानिकी फसलो में लगने वाले कीटो के नियन्त्रण की जानकारी प्रदान की गयी। रमेशचन्द्र धाकड़ सहायक निदेशक कृषि (वि.) द्वारा समन्वित पौषक तत्व प्रबन्धन की जानकारी दी गई। उपनिदेशक कृषि (आईपीएम) द्वारा उद्यानिकी फसलो में जैव कीट एवं रोग नियन्त्रण की विस्तृत जानकारी दी गयी। अंशु चौधरी सहायक निदेशक कृषि (वि.) द्वारा जायद की प्रमुख उद्यानिकी एवं कृषि की फसलो में फसल प्रबन्धन की जानकारी दी गयी। उपनिदेशक उद्यान डॉ. शंकर लाल जाट ने सेमीनार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सेमीनार के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में राजाराम सुखवाल, उप निदेशक उद्यान (अनुसंधान) चित्तौडगढ़ ने कृषकों से नवीनतम कृषि तकनीक अपनाते हुए अधिक से अधिक उद्यानिकी फसले लगाने की अपील की। 


समापन के दौरान दिनेश कुमार जागा संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), प्रशान्त कुमार जाटोलिया कृषि अधिकारी, जसवंत कुमार जाटोलिया कृषि अधिकारी उद्यान, डॉ. विमल सिंह राजपूत, कृषि अधिकारी उद्यान, गोपाललाल शर्मा कृषि अधिकारी, डॉ. शिवांगी जोशी कृषि अधिकारी, ज्योती प्रकाश सिरोया कृषि अधिकारी,  भवानी सिंह चुण्डावत सहायक लेखाधिकारी उद्यान एवं भीम सिंह पंवार कनिष्ठ सहायक एवं 120 कृषकों ने भाग लिया। सेमीनार में उपस्थित नवाचारी कृषकों द्वारा उत्पादित उत्पाद का संजीव प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा अवलोकन कर कृषकों की हौसला अफजाई करते हुए बडे पैमाने पर करने हेतु प्रोत्साहित किया। सभी ने कृषकों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सहारना की गई। तथा अन्य कृषकों को भी नवाचारी कृषकों से सीखने का आवाहन किया गया। मंच संचालन जोगेन्द्र सिंह राणावत, सहायक निदेशक उद्यान ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE