कुकडेश्वर। नीमच जिला के अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष यशवंत गोयल ने मनासा ब्लॉक के गणेश पूरा स्कूल के शिक्षक कैलाश तायड को शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर यशवंत कुमार गोयल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हर नागरिक को कैलाश चंद तायड जैसे कार्य करने चाहिए। उन्होंने ग्रामीण अंचल के भगोरी स्कूल में विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुँचाया और साथ ही स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया। शिक्षा और पर्यावरण के प्रति उनके इस सराहनीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की।