इंदौर। प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (पीएमटीए) के सभी 18 मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और एग्जीक्युटिव सदस्यों की बुधवार को ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक उदासीनता के कारण लंबित विषयों पर चर्चा की गई, और 20 फरवरी से आंदोलन शुरू करने पर सहमति बनी।
बैठक में प्रदेश के सभी 8 सरकारी और ऑटोनोमस चिकित्सक संगठनों के पदाधिकारियों और एग्जीक्युटिव सदस्यों ने आंदोलन में भाग लेने पर सहमति दी। इसके बाद, 16 फरवरी को म.प्र. शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ की प्रदेशव्यापी एग्जीक्युटिव बॉडी मीटिंग भोपाल में आयोजित होगी।
डॉ. अशोक ठाकुर, महासचिव (प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन) ने बताया कि बैठक में संगठन के लंबित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, और प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।