खरगोन। जिले के महेश्वर की रहने वाली 17 वर्षीय मोनालिशा भोसले, जिनकी नीली आंखें प्रयागराज महाकुंभ में सुर्खियों में आईं, अब बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखाने जा रही हैं। मोनालिशा को बड़े बैनर की फिल्म श्द मणिपुर डायरीजश् में एक आर्मी अफसर की बेटी का महत्वपूर्ण किरदार मिला है।
वही मोनालिशा ने महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल से मुलाकात करते हुए मुंबई की ओर रवाना हुई। वर्तमान में मोनालिशा मुंबई में फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं, जहां फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा स्वयं उनकी एक्टिंग क्लासेस ले रहे हैं। उनके साथ उनके पिता विजय पटेल और चचेरी बहन रूपन्न पटेल भी मुंबई में हैं। मोनालिशा को मुंबई और कोलकाता में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद वह फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
फिल्म में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर, दीपक तिजोरी, मुकेश तिवारी और अमित राव जैसे प्रतिष्ठित कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह कहानी एक बेटी के संघर्ष की है, जो अपने पिता के लिए लड़ती है। गौरतलब है कि मोनालिशा की पहचान तब बनी जब वह प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष और शिवलिंग बेच रही थीं, और उनकी नीली आंखों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब यह महेश्वर की बेटी बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने की तैयारी में है।
मोनालिसा को फिल्म दी डायरी ऑफ मणिपुर में साइन किया गया। डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को पढ़ना-लिखना सिखा रहे हैं। मोनालिसा की ट्रेनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं मोनालिसा की पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग ट्रेनिंग भी चलेगी, द डायरी ऑफ मणिपुर प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक सनोज मिश्रा मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग के पहले क ख ग पड़ा रहे हैं।