रतलाल। सैलाना रोड स्थित चतुर्थ पट्टाधीश आचार्यश्री योगींद्रसागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित श्री दिगंबर जैन शीतल तीर्थ के पंचकल्याणक महोत्सव का एक साल पूरे होने के मौके पर महामस्तकाभिषेक और अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। शीतल तीर्थ में दो दिवसीय कार्यक्रम 16 और 17 फरवरी को होगा।
श्रमणी आर्यिका श्री 105 विकाम्या माताजी, श्रमणी आर्यिका श्री विगुंजन माताजी के सानिध्य में 16 फरवरी की सुबह 7.30 बजे संघस्थ चौत्यालय का नित्यनियम पूजन-अभिषेक होगा। 8.30 बजे से श्री चौबीस तीर्थंकर मंडल विधान, सुबह 9.30 बजे आर्यिका संघ की आहारचर्या के बाद सुबह 11.30 बजे कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक होगा।
17 फरवरी सोमवार को सुबह 7.30 बजे पंचामृत अभिषेक पूजन, 8 बजे गुरुदेव आचार्य योगींद्रसागर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक, 8.30 बजे श्री ऋषि मंडल पूजन विधान, दोपहर 2 बजे गुणानुवाद सभा होगी। रात 7.30 बजे श्री जी की आरती होगी।
तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चौतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, अतिथि डॉ. अनुपम जैन इंदौर, डॉ. संजीव सराफ बनारस व उषा पाटनी इंदौर रहेगी।
विधानाचार्य नितिन कुमार शास्त्री भीमपुर रहेंगे। भजन संध्या में रिंकू जैन एंड पार्टी बांसवाड़ा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन व सकल दिगंबर जैन समाज रतलाम ने नागरिकों से सभी धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का आग्रह किया है।
बता दें, शीतल तीर्थ में भगवान आदिनाथ जिन बिम्ब व 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महामुनि के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ था।