देवास। माता टेकरी के सामने भगवती सराय की 13 दुकानों पर जिला प्रशासन ने आज जेसीबी चला दिया। साथ ही आसपास के अतिक्रमण को हटाकर सत्संग हॉल व ऑडिटोरियम बनाए जाना प्रस्तावित है। कुछ दिनों पूर्व नगर निगम की टीम द्वारा 13 दुकानों को नोटिस दिए गए थे। जिसके बाद आज सभी दुकानों को खाली कर जमीजोंद कर दिया गया। बता दे कि, कुछ दुकानें खाली पड़ी हुई थी, जिसे तहसीलदार, राजस्व अमला, नगर निगम व पुलिस की मौजूदगी में खाली कर तोड़ दिया गया है। पहले ही नोटिस दिए जाने के कारण दुकान संचालकों द्वारा किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया।तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि रिडेंसिफिकेशन स्कीम के तहत इस स्थान पर सत्संग भवन और ऑडिटोरियम बनाया जाना है। नगर निगम द्वारा इसका कार्य किया जा रहा है। कुल 13 दुकाने है जिन्हें तोड़ा गया है।