BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2025, 6:06 pm
BIG REPORT : रतलाम से निकला 80 मैट्रिक टन यूरिया रास्ते में खाली, प्राइवेट गोडाउन में मिला, एडीएम ने मारी रेड, कालाबाजारी की आशंका, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। यूरिया की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जिले के सरकारी वेयर हाउस से झाबुआ के मेघनगर के लिए निकला 80 मैट्रिक टन यूरिया शहर के एक प्राइवेट गोदाम में पाया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने गुरुवार दोपहर को गोदाम पर छापा मारा।


जानकारी के अनुसार, रतलाम के धौंसवास स्थित श्री राम वेयर हाउस से बुधवार शाम को तीन ट्रकों में 1790 बैग, यानी कुल 80 मैट्रिक टन यूरिया लोड किया गया था। इन ट्रकों को मेघनगर जाना था, लेकिन वे रतलाम के दिलीप नगर में एक प्राइवेट गोदाम में खाली कर दिए गए। एक ट्रक बुधवार शाम को खाली किया गया, जबकि दो ट्रक गुरुवार सुबह खाली किए गए।


गुरुवार दोपहर जब कलेक्टर राजेश बाथम को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने दोपहर में गोदाम पर छापा मारा और वहां यूरिया बरामद किया। गोदाम में अन्य फर्टिलाइजर भी मिले।


गोदाम संचालक- ट्रांसपोर्टर का फोन आया था
प्रशासन ने जब गोडाउन संचालक से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने तर्क दिया कि ट्रकों में खराबी होने के कारण ट्रांसपोर्टर ने यहां उतारे है। संचालक पवन जैन ने बताया कि ट्रांसपोर्टर का फोन आया था कि ट्रकों में खराबी है। गोदाम में जगह होने पर उन्होंने यूरिया रखवा लिया। उन्होंने बताया कि उनका यूरिया से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि एक साथ तीन ट्रक कैसे खराब हो सकते हैं। अधिकारियों ने यूरिया बैग की गिनती की और पंचनामा बनाया। कार्रवाई अभी जारी है।


जांच के दायरे में कई लोग
अधिकारियों के अनुसार, सरकारी वेयर हाउस, ट्रांसपोर्टर और प्राइवेट गोदाम संचालक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि कालाबाजारी के इस खेल में सरकारी वेयर हाउस के कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।


मेघनगर की बिल्टी
जिन ट्रकों में यूरिया लोड हुआ था वह रतलाम के अरिहंत ट्रांसपोर्ट से हुआ था। यूरिया की बिल्टी भी मेघनगर सोसायटी में खाली होनी की थी। अधिकारी राज्य विपणन संघ के अधिकारियों को बुलाकर भी जांच की बात कह रहे है।


एडीएम बोले- जांच की जा रही है
अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी वेयर हाउस से निकले यूरिया का कंसाइनमेंट मेघनगर का था। बिल्टी भी मेघनगर की मिली है। मेघनगर नहीं ले जाते हुए इसे अवैध रूप से प्राइवेट गोदाम में पाया गया है। कुछ अन्य फर्टिलाइजर भी मिले हैं। मार्फेट वालों को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE