BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2025, 7:27 pm
NEWS : बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम हुआ आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत "राजस्थान मरू उडान' अभियान के तहत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बुधवार कों  जिला स्तरीय विशेषज्ञ भ्रमण (exposure visit) हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याालय सैंती की बालिकाओं एवं विभाग के कार्मिक पर्यवेक्षक (म.अ.), DHEW, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत साथिनों के साथ विशेषज्ञ भ्रमण हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, राजस्थान स्टेट सीड्स कोरर्पोशन लिमिटेड, बीज प्रयोगशाला, सीताफल उत्कृष्टता केन्द्र मे कृषि उत्पादों की नवीन तकनीकों की जानकारी हेतु विशेषज्ञ भ्रमण करवाया गया।


कृषि विज्ञान केन्द्र में दिपा राजोरिया के द्वारा अमरूद के पौधें में ग्राफ्टिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्नत बीजों की खेती एवं कृषि की नवीन तकनीकों के बारे में बताया । उसके पश्चात् राजस्थान स्टेट सीड्स कोरर्पोशन लिमिटेड में डॉक्टर रामेश्वर लाल जाट ने बीजों की ग्रेडिंग की पूरी जानकारी मशीनो के माध्यम से बीजों की छंटनी की प्रक्रिया बालिकाओं को बतायी।


कृषि अनुसंधान अधिकारी, बीज परीक्षण प्रयोगशाला में डॉ. सत्येन्द्र सिंह एवं डॉ. कुलदीप सिंह के द्वारा विभिन्न स्त्रोंतो से प्राप्त बीजों के परीक्षण एवं प्रयोगशाला में किसानों के माध्यक से प्राप्त बीजों की जॉच निशुल्क की जाती है एवं बीजों की मिलावट की जाँच की रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी दी।तत्पश्चात् उपनिदेशक उद्यान सीताफल उत्कृष्टता केन्द्र में नोविना शेखावत द्वारा सीताफल की अलग अलग किस्म एवं नर्सरी में पोधों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करवाकर उनके बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम में सहायक निदेशक राकेश कुमार तंवर महिला अधिकारिता विभाग चित्तौडगढ, चेताली जैन पर्यवेक्षक (म.अ.), समता भटनागर जिला समन्वयक, DHEW से रूचिका त्रिपाठी, नारायण कुमावत, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र सें महक, नेहा शर्मा, रंजना डाड सहित लगभग 120 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE