नीमच। सी. आर.पी. एफ. के शहीद व दिवंगत कार्मिकों की विरांगनाओं, परिजनों एवं निकटतम् संबंधियों की समस्याओं का त्वरित निपटान के लिए हर संभव प्रयास करने तथा उनके लिए बल द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं की व्यक्तिगत तौर पर उन्हें जानकारी प्रदान करने के उद्देश् यसे सुरेन्द्रकुमार, डीआईजी, ग्रुप केंद्र, नीमच की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ग्रुप केंद्र नीमच में परिवार कल्याण दिवसश् का आयोजन किया गया। बताते चले कि विगत पांच वर्षों के दौरान देश सेवा में अपने प्राणों की सर्वाेच्च आहूति देने वाले और ग्रुप केंद्र, नीमच के क्षेत्राधिकार में आने वाले मध्यप्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में निवासरत केरिपुबल के शहीदों व दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को उनके गृह नगर से इसश् परिवार कल्याण दिवस समारोह में सम्मान सहित आमंत्रित किया गया और उनकी यथोचित मेहमान नवाजी की व्यवस्था ग्रुप केंद्र कैम्पस में की गई थी।श् परिवार कल्याण दिवसश् समारोह के दौरान उपस्थित सभी परिजनों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। अध्यक्ष महोदय ने उनकी सभी प्रकार की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक और विस्तार से सुना तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सम्बन्धित कार्यालयिक स्टाफ को आदेश दिए। सुरेन्द्रकुमार, डीआईजी, ग्रुप केंद्र, नीमच ने अपने संबोधन में शहीदों के आश्रितों से कहा की आप सभी सीआरपीएफ परिवार का अभिन्न एवं अहम हिस्सा है तथा अपने आपको अकेला न समझे, परिवार कल्याण केंद्र में आते रहें और यदि आपकी कोई समस्या है, तो उसकी जानकारी मुझे अथवा संबंधित स्टाफ को भी दे सकते हैं, ताकि समस्याओं व अन्य कठिनाईयों पर त्वरित कार्रवाई करके उनका उचित समाधान किया जा सके। तथापि कुछ समस्याओं का निराकरण नियम एवं कानून के अंतर्गत ही करना होता है, जिनके बारे में चाहकर भी तुरंत कार्रवाई संभव नहीं हो पाती है। इस अवसर ग्रुप केंद्र के राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण व संबंधित प्रभारी उपस्थित रहे।