BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2025, 10:15 am
KHABAR : स्व. मुरलीधर प्रेमाणी की स्मृति में  10 दिवसीय शिविर में 50 बालिकाओं ने सीखे  आत्मारक्षा के गुर, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। स्व. मुरलीधर प्रेमाणी की स्मृति में महिला समन्वय शाखा द्वारा 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने नियुद्ध आत्मरक्षा के गुर सीखे। यह आयोजन  स्कीम नं. 36 स्थित मैट्रिक कन्या छात्रावास में किया गया। शिविर का समापन गुुरुवार शाम 4 बजे किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत मां पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना के साथ की गई।


कार्यक्रम में मंचासीन गायत्री मंदिर ट्रस्टी मंजुला शर्मा, महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी, पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास अधीक्षिका रेखा लॉक्स थी। 10 दिवसीय शिविर में 50 बालिकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे और नियुद्ध दंड संचालन का प्रदर्शन महिला समन्वय सदस्य के सामने प्रदर्शन किया। बालिकाओं को प्रशिक्षण अपेक्षा चौहान, आराध्या चौहान द्वारा दिया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंजुला शर्मा ने कहा बालिकाओं में रानी लक्ष्मीबाई नेतृत्व की तरह नेतृत्व क्षमता होनी चाहिए। जिला समन्वय शाखा की जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने कहा की बालिकाओं ने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद ले। वार्ड अधीक्षक रेखा लोक्स ने कहा बच्चियों नियुद्ध और दंड संचालन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। सभी प्रशिक्षित बच्चियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। महिला समन्वय शाखा की सदस्य कंचन राठौर किरण शर्मा भी उपस्थित थी। संचालन जिला समन्वय शाखा की सहसंयोजिका ममता गर्ग ने किया।आभार प्रत्याशा दुबे ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE