नीमच। अध्यक्ष स्वास्थ्य महिला बाल विकास स्थाई समिति जनपद नीमच रतनलाल मालावत द्वारा कनावटी उप स्वास्थ्य केंद्र का उच्च निरिक्षण किया गया। जहां पर उन्होंने केंद्र की सफाई व्यवस्था, शौचालय, एवं पेयजल सप्लाई को लेकर निरीक्षण किया तथा साथ ही उपस्थिति रजिस्टर, पंजीकरण रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक भी ली। मालावत द्वारा लगातार ही स्कूलों, आंगनवाड़ियों एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का लगातार ही निरीक्षण किया जाता रहा है तथा समय-समय पर खामियों को भी दूर करने हेतु रिपोर्ट भेजी जाती रही है। मालावत ऐसे जनपद सदस्य है जो लगातार अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर आम जन की समस्या को हल करने का लगातार प्रयास करते रहते हैं तथा मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता में भी हर रविवार को वहां पर आने वाले दर्शनार्थियों का भी सहयोग करते हैं।