BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2025, 2:11 pm
NEWS : केली में रात्रि चौपाल, विधायक एवं जिला कलक्टर रहे मौजूद, 40 परिवादों को त्वरित निस्तारण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के केली ग्राम पंचायत के विद्यालय प्रांगण में पूर्व मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचन्द कृपलानी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन की मौजूदगी में गुरुवार 13 फरवरी को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को अपने समस्याओं के समाधान का मौका मिला। चौपाल में 40 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। चौपाल के दौरान अतिक्रमण हटाने, मोक्षधाम के लिए भूमि दिलवाने, पट्टा दिलवाने, विद्यालय के खेल मैदान से 11 हजार केवी विद्युत लाइन हटाने, मंदिर हेतु भूमि दिलवाने, राशन की दुकान को समय पर खुलवाने और पेंशन से संबंधित 40 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। इन परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और जिन मामलों में तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनके लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। 


विधायक ने विकास प्रस्ताव भिजवाने के दिए निर्देश
चौपाल के दौरान विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि विभाग द्वारा बनाई गई सड़कों पर पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि बारिश के पानी के कारण सड़कों पर जलभराव न हो। विधायक ने अस संबंध में नालियों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर लक्ष्मीनारायण गौशाला निर्माण, विद्यालय भवन और सामुदायिक भवन की चारदीवारी निर्माण से संबंधित प्रस्तावों को शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजे जाने के निर्देश दिए ताकि इन कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा किया जा सके। विधायक कृपलानी ने जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि रठाजना क्षेत्र में पानी भरने की समस्या का समाधान करने के लिए एक एनीकट (नदी पर बांध) का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा जाए।


जिला कलक्टर आलोक रंजन ने ग्रामीणों से किया संवाद
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से जनसुनवाई की और उनकी समस्याओं को सुना। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन प्राप्त कर रहे 40 व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने की जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर ने पात्र व्यक्तियों से ई मित्र के माध्यम से नाम जोड़ने का कहा और इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के अधिकारियो को निर्देश दिए। जनुसनवाई के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी देते हुए योजना के तहत निर्मित आवासों की प्रगति की समीक्षा की।

बोर्ड परीक्षा को लेकर कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए और उन्हें अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और तनाव रहित परीक्षा देने की सलाह और कहा कि अच्छे परिणाम के लिए नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन को महत्ता दे।


चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा की पंचायत समिति केली में आयोजित रात्रि चौपाल में 55 वर्षीय प्रभु बाई को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ तुरंत प्रदान किया गया। प्रभु बाई ने चौपाल में अधिकारियों से अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि उनके पास जीवन यापन के लिए कोई स्थिर आमदनी का स्रोत नहीं है और वह पीहर में अपने भाई के साथ रहकर गुजर बसर करती हैं।

प्रभु बाई की समस्या सुनते ही जिला कलक्टर ने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए और उनके लिए वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया। परिणामस्वरूप, प्रभु बाई को तुरन्त पेंशन स्वीकृत कर दी गई। इसके बाद, प्रभु बाई ने जिला कलक्टर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की भी मांग की। जिला कलक्टर ने इस पर तत्परता दिखाते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रभु बाई के दस्तावेजों की जांच कर शीघ्र कार्यवाही करें, ताकि उन्हें जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके।

पेंशन मिलने के बाद प्रभु बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा, “यह पेंशन मेरे जीवन का एक बड़ा सहारा बनेगी और अब मुझे अपने जीवन यापन को लेकर चिंता नहीं होगी। मैं सरकार का दिल से धन्यवाद करती हूं।


रात्रि चौपाल में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार, विकास अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, समाज कल्याण अधिकारी जितेन्द्र गढ़वाल, जल संसाधन के राज कुमार शर्मा, जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी सहित चिकित्सा, उर्जा, कृषि विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE