चित्तौड़गढ़। माउंट आबू की तपस्वी भूमि से आए ब्रह्मा कुमार भाइयों का तिलक साफा ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया। सेवा केंद्र संचालीका राजयोगिनी आशा दीदी ने सभी भाइयों का पगड़ी पहन कर स्वागत किया जो की महाकुंभ प्रयागराज मेले में सेवार्थ जा रहे हैं। महाकुंभ मेले की सफलता के लिए जन-जन मनुष्य आत्माओं तक ईश्वरी संदेश देने के लिए सभी भाई महाकुंभ मेले की सेवा के लिए जा रहे हैं। सभी कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जन-जन तक आध्यात्मिक ईश्वरीय संदेश और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाए इसी उद्देश्य को लेकर महाकुंभ प्रयागराज के मेले में सभी ब्रह्मा कुमार भाई जा रहे हैं। आशा दीदी ने सभी भाइयों को बहुत-बहुत धन्यवाद किया। कहा कि आप ही सेवा में अवश्य सफल होंगे और जन-जन तक ईश्वर का पैगाम पहुंचे।