BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2025, 2:42 pm
BIG REPORT : एमपी कैडर के 18 आईएएस अफसरों को करनी होगी ट्रेनिंग, केंद्र में पदस्थ 11 और एमपी में काम कर रहे सात अफसरों को मिड करियर ट्रेनिंग जरूरी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एमपी कैडर के 18 अधिकारियों को केंद्र सरकार ने मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के इन अधिकारियों में से सात अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं, जबकि बाकी एमपी में ही पदस्थ हैं।


मिड करियर ट्रेनिंग का यह प्रोग्राम 7 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगा। मिड करियर ट्रेनिंग पूरी करना अनिवार्य किया गया है क्योंकि यह आईएएस अफसरों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड, सुपर टाइम स्केल और 28 साल की सेवा के बाद मिलने वाली वेतन वृद्धि के लिए मेंडेटरी है।


डीओपीटी (केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय) के सचिव पी.के. मिश्रा ने इस संबंध में एमपी के चीफ सेक्रेटरी समेत अन्य राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि जनवरी 2007 से शुरू हुए मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम की अनिवार्यता के बावजूद कई राज्यों में इसका पालन नहीं हो रहा है।


इसके लिए हर अधिकारी को तीन अवसर दिए जाते हैं। कैडर कंट्रोल अथॉरिटी द्वारा बिना ट्रेनिंग के ही कई अधिकारियों को वेतन में वृद्धि का लाभ दिया गया है, जो आईएएस सर्विस पे रूल्स 2007 के अनुसार सही नहीं है।


जाइंट सेक्रेटरी छवि भारद्वाज ने जारी की सूची
एमपी कैडर की अधिकारी और केंद्र में जाइंट सेक्रेटरी छवि भारद्वाज ने इस ट्रेनिंग को लेकर लिखे पत्र में कहा है कि मिड करियर ट्रेनिंग के फेज-पांच का 16वां दौर 7 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक होगा। इसके लिए 1998 बैच के अफसरों को पहला अवसर, 1997 बैच के अफसरों को दूसरा अवसर और 1993, 1994, 1995, 1996 बैच के अफसरों को तीसरा और अंतिम अवसर मिलेगा।


भारद्वाज के अनुसार, जिन अधिकारियों के पास रिटायरमेंट में तीन महीने से कम का समय है, उन्हें ट्रेनिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। इस ट्रेनिंग में दिसंबर 2028 से पहले रिटायर होने वाले अफसरों को शामिल नहीं किया जा रहा है।


जिन अफसरों के नाम सिलेक्ट हुए हैं, उनके नॉमिनेशन की प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरी करने के लिए कहा गया है। इसके बाद, 25 मार्च तक संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट देनी होगी कि वह ट्रेनिंग के लिए 6 अप्रैल तक मसूरी पहुंच जाएगा।


देश भर के कुल 245 आईएएस अफसर इस ट्रेनिंग शेड्यूल में शामिल किए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE