नीमच। पालक महासंघ मध्यप्रदेश जिला ईकाई नीमच एवं महिला विंग जिला ईकाई नीमच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को दोपहर 12ः30 बजे पालक महासंघ मध्य प्रदेश की ओर से दिए गए निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं एवं पालकगणों के हितों के संरक्षण हेतु मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक अधिनियम 1973 के तहत निजी स्कूल में एन सी ई आर टी की किताबें लागू करने, किताबों के विक्रय हेतु मेला आयोजित करने अवैध फीस वृद्धि रोकने तथा पाठ्य पुस्तकों ओर स्कूल ड्रेस पर दुकानदारों का एकाधिकार समाप्त करने के लिए विभिन्न मांग को लेकर आज ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया को दिया गया ज्ञापन के समय सहायक संचालक (शिक्षा) मनोज कुमार जेन भी उपस्थित थे ।ज्ञापन का वाचन पालक महा संघ मध्य प्रदेश, जिला ईकाई नीमच की ,(महिला विंग) की अध्यक्ष प्रियंका कवीश्वर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पालक महासंघ मध्यप्रदेश जिला ईकाई नीमच के जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा, समाजसेवी किशोर जेवरिया, बालकृष्ण सोलंकी, नागेश जोगनिया, सतीश शर्मा, संजय नागदा, महिला विंग जिला अध्यक्ष प्रियंका कविश्वर, आशा सांभर, श्वेता शर्मा एडवोकेट, मंजु जोगनिया, भावना कांठेड़ पालक संघ के जिला मिडिया प्रभारी कपील शुक्ला सहित नगर के प्रबुद्ध पालकगण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी पालक महा संघ नीमच के जिला सचिव श्रवण शर्मा ष्राजष् द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई।