चित्तौड़गढ़। जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौड़गढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 15 फरवरी सायं 5 बजे नवीन न्यायालय के एडवोकेट चेम्बर परिसर को होगा।
सचिव नरेन्द्र योगी ने बताया कि शपथग्रहण समारोह राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपति मनोज गर्ग, मुन्नूरी लक्ष्मण, फरजंद अली, जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया, बार कौंसिल इंडिया चेयरमेन सुरेशचन्द्र श्रीमाली, बार कौंसिल राजस्थान चेयरमेन राव रतनसिंह के सानिध्य में होगा जिसमें अध्यक्ष एसपी सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनुराग दाधीच, सचिव नरेन्द्र योगी, सहसचिव हिमांशु कीर, पुस्तकालय प्रभारी शुभम सुखवाल राशमी, कोषाध्यक्ष संदीप सेठिया को शपथ दिलाई जायेगी।