चित्तौड़गढ़। श्री गुरू रविदास अमृतवाणी ज्ञान प्रचारक पुरानी संस्था श्री गुरू रविदास सत्संग समिति द्वारा 648वाँ गुरू रविदास जन्मोत्सव बुधवार 12 फरवरी को किला स्थित गुरू रविदास छतरी (चरण पादुका) स्थल पर अमृतवाणी सत्संग, प्रवचन तथा भजनों की प्रस्तुति कर उल्लासपूर्वक मनाया गया।
अभा रविदासिया धर्म संगठन के राजस्थान प्रभारी तथा प्रदेश अमृतवाणी प्रचारक धन्नालाल जोड़वाल ने राजस्थान साम्राज्य के राजाओं व गुरू रविदास की शिष्या संत मीराबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अमृतवाणी पाठ, आरती एवं अरदास की। समिति के प्रदेश संयोजक कालूराम बैरवा ने संचालन किया।
मेवाड़ी भजन सम्राट माधवलाल बैरवा ने अपने भजनों के द्वारा जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया। विदेशी नागरिक महिला पुरुषों ने भी भजनों की लय पर नाच-गा कर पारंपरिक राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी जिनका स्वागत पारसदेवी बैरवा ने किया। महासचिव बाबूलाल बैरवा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान समता संगठन राजस्थान के हरलाल बैरवा, समिति जिलाध्यक्ष संत छोगादास महाराज अनूपपुरा, संत भगवानदास थाना, वेदांती संत ज्ञानदास महाराज सांवता, संत नारूराम सांगरी, संत मगनीराम सिन्दारिया, शंकर बसंतपुरा, नारायणलाल, कौशल किशोर बिलवाल, सहआचार्य निर्मल देसाई, इंजी. प्रेम धोबी, घीसू सुदरी, लालूराम मानपुरा उपस्थित रहे।