चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा पुलवामा में हुए माँ भारती के लाल वीर शहीद अमर बलिदानियों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सैनिक हमें आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष के लिए सदैव प्रेरित करते है। श्रद्धांजली देकर अमर शहीद सैनिकों को याद किया गया।
इस अवसर पर चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा, विजय वैष्णव, अमन गौड़, कृष्णा सोनी, प्रहलाद धाकड़, अजय सोनी, शुभम पारिक, शाहिल वैष्णव, शुभम गोखरू, शिवम तनेजा, छुटको गौड़, मोहित वैष्णव आदि उपस्थित थे।