नीमच। नवचेतन एकेडमी कोटडी ईस्त मुरार हरकीयाखाल मैं चेतन शिक्षण समिति द्वारा मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक कांता पाणेरी, मनीष पाणेरी तथा पधारे हुए गणमान्य जनों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम पंडित पूरण दास और उनके साथियों द्वारा करवाया गया। जिसमें बच्चों के माता-पिता ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिसमें विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिका का भी सहयोग रहा।