BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2025, 5:33 pm
NEWS : दुर्घटना में मृत्यु होने पर साढ़े 36 लाख क्षतिपूर्ति का अवार्ड मय ब्याज दिलाये जाने का आदेश पारित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अपर सेशन न्यायाधीश, बेगूं के पीठासीन न्यायाधीश राकेश गोयल ने अपने एक निर्णय में व्यक्ति की मृत्यु होने पर विपक्षी बीमा कंपनी आईसीआईआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड के विरूद्ध 36 लाख 60 हजार 365 रुपये का अवार्ड मय ब्याज दिलाये जाने का आदेश पारित किया।


प्रकरणानुसार रावतभाटा निवासी प्रार्थीगण माया सोनी, शुभम सोनी, जयंत सोनी, केसर बाई ने एक क्लेम प्रार्थना पत्र अधिवक्ता नरेन्द्रकुमार पोखरना, अक्षत पोखरना के जरिए न्यायालय ने इस आशय का पेश किया कि 16 अप्रेल 2018 को सुबह मृतक जयकिशन सोनी अपनी मोटरसाईकिल पर घर से आरएपीपी प्लांट जा रहा था कि साई बाबा मंदिर के थोडा आगे गलत दिशा से आ रही एक कार एमपी-14-सीसी-2958 के चालक ने तेज गति, गफलत व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी, जयकिशन गंभीर घायल हो गया। ईलाज हेतु आरएपीपी हॉस्पीटल रावतभाटा ले गये, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सुनवाई के दौरान जवाब में बीमा कंपनी द्वारा कार के अनाधिकृत कार्य में उपयोग में होने से बीमा कम्पनी का दायित्व नहीं बनने की बात कही। प्रार्थी गणों, चश्मदीद साक्षीयों के बयान, विपक्षी बीमा कम्पनी अधिकारी के बयान कराये गये। दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात न्यायालय ने प्रार्थीगण का क्लेम प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए उक्त निर्णय दिया। बाद में बीमा कंपनी वाहन चालक एवं मालिक से वसूल करने की अधिकारी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE