मनासा। लायंस क्लब के सत्र 2024 25 के प्रांत द्वारा अग्रेषित प्रमुख कार्यक्रम संस्कार निर्माण के अंतर्गत लायंस क्लब मनासा द्वारा शुक्रवार को लिटिल फ्लावर स्कूल परिसर में मातृ पितृ चरण वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देर श्याम 5 बजे जानकारी देते हुए महेश राठी ने बताया कि सुबह 11: 30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान सरस्वती पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत कर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर तिलक लगाकर जल द्वारा पद प्रक्षालन किए गए और परिक्रमा लगाई। वहीं लायंस क्लब द्वारा बच्चों को मिठाई और बिस्किट वितरण कियागए। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब जोन चेयरपर्सन अशोक मालपानी, अध्यक्ष दिनेश झवर कोषाध्यक्ष नेमीचंद पाटीदार मंचासीन रहे। व्हेन लायंस क्लब अध्यक्ष दिनेश झवर ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदू संस्कृति की परंपरा और स्कूल प्रशासन से जुड़े विषयों पर संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारी सदस्यगण नगरवासी, ओर बच्चों सहित स्कूल स्टॉफ और परिजन मौजूद रहे।