इंदौर। निमाड़ के गांधी के नाम से विख्यात स्वर्गीय काशीनाथ त्रिवेदी की स्मृति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक और पूर्व परमाणु ऊर्जा आयोग प्रमुख डॉ. अनिल काकोड़कर मुख्य वक्ता होंगे।
डॉ. काकोड़कर ष्सक्षम भारत में बाल शिक्षा के महत्व विषय पर अपने विचार रखेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. काकोड़कर ने आणविक ऊर्जा संस्थानों के विद्यालयों में कई नवाचारी शैक्षणिक पद्धतियां विकसित की हैं।
स्व. काशीनाथ त्रिवेदी मध्यभारत और मध्यप्रदेश में गांधीवादी और सर्वाेदय विचारधारा के प्रमुख प्रवर्तक रहे हैं। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को उनके विचारों से परिचित कराने के उद्देश्य से यह व्याख्यानमाला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम 16 फरवरी को शाम 5 बजे अभिनव कला समाज के गांधी हॉल परिसर में होगा। यह आयोजन शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में दो महान विभूतियों के विचारों का संगम होगा।