चित्तौडग़ढ़। हेरिटेज दुर्ग व्यवसायी स्वच्छता संगठन ने आज दूसरे सप्ताह अपना सफाई अभियान जारी रखते हुए मीरा मंदिर क्षेत्र के आस पास शेष रही गंदगी को साफ करने हेतु युवा साथियों के साथ गंदगी के ढेर को साफ करने के साथ साथ वंहा स्थित सार्वजनिक शौचालय जो पुरुष और महिला वर्ग के लिए बना हुआ है उसके आपशिष्ट निकासी यहाँ वंहा ना फैले इस हेतु एक गड्ढा खोद कर उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की। साथ ही महिला वर्ग के शौचालय मे जाने का मार्ग खुला था जिससे शौचालय उपयोग मे असुविधा होती थी इसके निस्तारण स्वरूप एक ग्रीन नेट से उस मार्ग को ढका जिससे उन्हें असहजता महसूस ना हो। साथ ही दुर्ग के युवाओं ने अनुपयोगी कँटीली झाड़ियां काट कर जो हरे भरे वृक्ष हैँ उनके इर्द गिर्द पत्थर से कच्चा चबूतरा बना उसे सफ़ेद रंग से रंग कर सुन्दर बनाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा प्राप्त प्रेरणा स्वरुप युवा व्यवसायियों ने उक्त स्वच्छता अभियान का निर्णय लिया था। आगामी शुक्रवार को भी प्रातः 8 बजे से उक्त सफाई अभियान को मूर्त रूप दिया जायेगा।