चित्तौड़गढ़। हिंदू जागरण मंच द्वारा शुक्रवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्वाजंलि दी गई। जिला मीडिया प्रमुख उमेश अजमेरा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में शहीदों के स्मारक स्थल पर जिला संयोजक हितेश चतुर्वेदी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार कुमावत, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, श्रवण सोनी, जिला सहसंयोजक विकास सोनी, विजय माली के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद हुए हुतात्माओं को श्रद्धांजलि दी गयी।
नगर संयोजक गोविंद ईनाणी ने कहा कि देश की जनता राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी। नगर सहसंयोजक केशव कालानी ने बताया कि वर्ष 2019 में आज के ही दिन पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर आत्मघाती हमला कर घटना को अंजाम दिया, जिसमें देश के कई जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के महज 12 दिन बाद ही भारत ने बदला लिया और 26 फरवरी को बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।
इस अवसर पर जिला युवा आयाम प्रमुख हरीश वेद, तेजपाल सोनी, नगर सह संयोजक केशव कालाणी, विधि प्रमुख दीपक राजोरा, आर्थिक प्रमुख प्रवीण लड्ढा, सह प्रमुख गोपाल न्याति, दर्शन चतुर्वेदी, अनमोल राठी, खेमराज वैष्णव, शिवराज सोनी, राकेश बंजारा, चित्तौड़ प्रधान देवेंद्र कंवर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, सिंपल, भारती वैष्णव उपस्थित थे।