मनासा। जनपद पंचायत सभा कक्ष में शुक्रवार दोपहर 3 से देर शाम 5 बजे तक मनासा ब्लाक की पंचायत स्तरीय विभागीय योजनाओं को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के प्रतिनिधि के रूप में मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया अतिरिक्त जिला प्रभारी डामोर साहब उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसडीएम पवन बारिया ने पंचायत सरपंच पंचायत सचिव और सहायक सचिव से पीएम आवास में नए नाम जोड़ना , आयुष्मान कार्ड में शेष बचे पात्र लोगों को जोड़ना, नरेगा में लेबर बजट, साथी विभाग योजनाएं पर चर्चा की।