नीमच। जिले में कुल 129 परीक्षा केंद्रों का निर्माण किया गया है, जिसमें मनासा विकासखंड में 45, जावद विकासखंड में 44 एवं नीमच विकासखंड में 40 परीक्षा केंद्र इस प्रकार कुल 129 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा पांचवी और आठवीं के जिलेभर के विद्यार्थी 24 फरवरी से परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। परीक्षा केंद्रों पर समस्त शालाओं की और विद्यार्थियों की मैपिंग की जा चुकी है। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्ष के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किए जाएंगे। उसके बाद परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं जैसे परीक्षा कक्ष एवं बैठक व्यवस्था, पर्यवेक्षक इत्यादि परीक्षा केंद्र को प्रदान किए गए डॉकेट के आधार पर बनाई जाएगी। उपरोक्त जानकारी पंडित अंबिका प्रसाद जोशी जिला अकादमिक समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नीमच द्वारा दी गई।