सरवानिया महाराज। गांव चडोली में जन शौर्य सोशल वेलफेयर एण्ड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा पंख अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी देखने लायक थी, जहां उन्होंने अपने अधिकारों, सशक्तिकरण और समाज में अपने योगदान पर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय महिलाओं और जन शौर्य संस्था से दीपिका मालवीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर विभिन्न जानकारी सांझा की गई ।
महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक भाषण दृ दीपिका मालवीय ने बताया कि महिलाएं किस तरह स्वयं की क्षमताओं को पहचानकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। एवं स्व रोजगार से अपनी जरुरतों को पूर्ण कर सकती है द्य महिलाओं को सिलाई, बुनाई और अन्य कुटीर उद्योगों से जोड़ने के लिए जन शौर्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से रोजगार के नए अवसर बनायेंगे द्य ताकि महिलाये अपने परिवार के जीवन स्तर को ओर बेहतर कर सके।
इस आयोजन में भाग लेने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने कहा, “ इस तरह के कार्यक्रम हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आज हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की नई जानकारी मिलती है ।” संस्था से पधारे जिला समन्वयक श्यामलाल मालवीय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर महिला सशक्त बने और अपने जीवन में बदलाव ला सके।” इस आयोजन ने चडोली गांव में उत्साह और जागरूकता की एक नई लहर पैदा की, जिससे यह दिन महिलाओं के लिए वास्तव में विशेष बन गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फील्ड समन्वयक रमेशचन्द्र चांदावत, विनोद जावरिया, जिला समन्वयक श्यामलाल मालवीय एवं प्रोग्राम समन्वयक दीपिका मालवीय का विशेष योगदान रहा।