नीमच। मप्र विधानसभा भवन में कृशि विकास समिति के अध्यक्ष एवं नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिहार ने कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में उद्यानिकी, जलसंसाधन विभाग के मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। बैठक में समिति सदस्य विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, सुशील तिवारी, इन्दु भैया, भैरवसिंह बापू, जल संसाधन विभाग सचिव राहुल घोटे, उद्यानिकी विभाग संचालक प्रीति मैथिल, विधानसभा अधिकारी उमेश कुमार शर्मा, महावीरसिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।